SOLAR INSECT TRAP

Available

INSECT TRAP

1150 3000
Type

सोलर इन्सेक्ट ट्रैप

सोलर इंसेक्ट ट्रैप से फसल में हानिकाऱक कीटों पर रोकथाम आसानी से की जा सकती है। इस एक ट्रैप के माध्यम से आप एक एकड़ में फसल को बचा सकते हैं। यह इको फ्रेंडली सोलर इन्सेक्ट ट्रैप है । इसमें फसल को कीटों से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के केमिकल की जरूरत  नही पड़ती है। विजय गाडरी बताते है कि, इस तरह के  सोलर इन्सेक्ट ट्रैप को बनाने में सोलर प्लेट और सोलर चार्जेबल बैटरी ली, इसके बाद कीटों को आकर्षित करने के लिए अल्ट्रा वायोलेट एलईडी लैंप की जरूरत पड़ती है , और फिर इन तीनों चीजों को जोड़कर बना दिया जाता है इको फ्रेंडली सोलर इन्सेक्ट ट्रैप। जो  किसी भी तरह के हानिकारक कीट को अपनी तरफ आकर्षित करके खत्म करने में सक्षम है। रात होते ही यह सोलर ट्रैप ऑटोमेटिक चालू हो जाते हैं और लगातार 5 से 6 घंटे चलते हैं । इस मशीन की सेल्फ लाइफ कम से कम पांच साल तक है और इसमें एक बार लगाने के बाद किसी भी तरह का खर्च नहीं आता है।  

शाम के समय जब सूरज की रोशनी धीमी पड़ने लगती है और उसके 4 घंटे बाद तक फ़सल पर कीटों का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। और इसी समय सोलर इंसेक्ट ट्रैप अपना काम करना चालू कर देती हैं। सोलर इंसेक्ट ट्रैप में लगी एलईडी लाइटों के कारण कीट इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। और इसके पास पहुंचते ही नीचे डाले गए केरोसिन या डीजल में गिरकर मर जाते हैं। विजय का कहना है कि इसे खेत मे शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लैंम्प जलाना होता है ताकि हानिकारक कीट आकर्षित होकर खत्म हो जाए | उनके अनुसार  इस सोलर इंसेक्ट ट्रैप से इल्ली, रिंगकटर, तना छेदक, फली छेदक, रस चूसक आदि हानिकारक कीटों का नियंत्रण किया जा सकता है और जब फसल 20 से 25 दिन की हो  जाय तब इस मशीन का इस्तेमाल   किया जाता हैं|